जन्म प्रमाण पत्र आवेदन What is Birth Certificate / Janam Praman Patra)
इस पोस्ट के माध्यम से आपको उत्तराखंड मे जन्म प्रमाण पत्र (Uttarakhand Birth Certificate) कैसे बनाते है?, जन्म प्रमाण पत्र के क्या लाभ है, इसके बारे मे पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
उत्तराखंड जन्म प्रमाण पत्र क्या है? (What is Birth Certificate / Janam Praman Patra)
जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता आज सभी को होती है। आपको किसी भी सरकारी स्कूल /प्राइवेट स्कूल में दाखिल/अड्मिशन के लिए जाते है तो आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक होता है। भारत सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को जन्म प्रमाण पत्र (Uttarakhand Birth Certificate Apply Online)को बनवाने की इच्छा करती है, ताकि वह सरकार द्वारा लाए गए अनेक सुविधाओ का लाभ ले सके। जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है, जो की आपके पैदा होने की तारीख को सुनिश्चित कर्ता है। सविधान के धारा देखे तो इस से पता चलता है, की जन्म और मृत्यु 1969 के पंजीकरण के अनुसार जन्म और मृत्यु व्यक्ति का पंजीकरण केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा 21 दिनों के अंदर हो जाना चाहिए। केंद्र ने राज्य, जिले और गाँव में पंजीयकों द्वारा पंजीकरण के लिए सुपारिभाषित प्रणाली की व्यवस्था की है।
इसे भी पढ़ें.. पासपोर्ट कैसे बनाये ?
जन्म प्रमाण पत्र के क्या- क्या लाभ है? (Benefits of Janm Praman Patra in Uttarakhand)
उत्तराखंड में जन्म प्रमाण पत्र के बहुत से लाभ है जिसमे नीचे कुछ निम्न लिखित है।
- मतदान देने का अधिकार (जन्म प्रमाण पत्र से आपकी उम्र का पता लगता है जिससे आप 18 वर्ष में वोट दे सकते है)
- स्कूलों में दाखिल, सरकारी सेवाओ का लाभ
- कानूनी रूप से आप अनुमत आयु के कारण विवाह कर पाएंगे
- वंशगत और सम्पति के अधिकारों का भी आप निपटान कर सकते हो।
- आपको लगभग प्रत्येक दस्तावेज में जन्म प्रमाण पत्र को माँगा जाता है।
इसे भी पढ़ें.. मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
उत्तराखंड जन्म प्रमाण पत्र के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज? (Documents for Janam Praman Patra Uttarakhand?)
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए मागे जाने वाले दस्तावेज इस प्रकार निम्नलिखित है।
- बच्चा जिस भी अस्पताल में पैदा हुआ उसका वहाँ से जन्म के तौर पर एक प्रमाण पत्र
- माता- पिता की आइडी के नाम पर आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज
- बच्चे के माता-पिता का शादी का सबूत (विवाह प्रमाण पत्र)
इसे भी पढ़ें.. परिवार रजिस्टर नकल कैसे निकालें?
उत्तराखंड मे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये? (Birth Certificate Registration in Uttarakhand)
उत्तराखंड में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दो तरीके है, ऑनलाइन और ऑफलाइन आप दोनों तरीको से अपना आवेदन कर सकते है और अपना जन्म प्रमाण पात्र बना सकते है।
उत्तराखंड में ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये? (How to make offline birth certificate in Uttarakhand?)
- उत्तराखंड में जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने से पहले आपको जन्म का पंजीकरण करना होता है।
- पंजीकरण के लिए आपको एक फॉर्म/ प्रपत्र दिया जाता है, जिसको आपको भली भाँति भरना होता है।
- फॉर्म को भर लेने के बाद स्थानिय अधिकारी के पास जमा कर दीजिए
- बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र को बना ले।
- बच्चा अस्पताल में पैदा होता है तो, उसका अस्पताल से जन्म की जानकारी का पत्र दिया जाता है।
- इस पत्र को आवेदन के समय दिखाना पड़ता है।
यदि आपने 21 दिन के अंदर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (उत्तराखंड) नहीं बनाया तो राजस्व अधिकारियों द्वारा पुलिस के विविध सत्यापन के बाद ही प्रमाण पत्र को जारी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें.. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करे?
उत्तराखंड ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये? (How to make online birth certificate in Uttarakhand?)
आप उत्तराखंड में ऑनलाइन अपना जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है, जो नीचे निम्न प्रकार से है।
- सबसे पहले ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
- https://edistrict.uk.gov.in/
- वेबसाईट को खोलने के बाद, पेज ओपन होगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा।
- जानकारी को भर लेने के बाद जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)ऑप्शन को क्लिक करे
- इसके बाद आपसे जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म दिखेगा , जिसको आप भली-भाँति भर ले।
- फॉर्म को भरने के बाद आप उसे सबमिट कर दीजिए
- इस तरीके से आपका जन्म प्रमाण पत्र आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
Note: यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र के बारे में प्रश्न है तो हमसे जरूर साझा करे और अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें।