उत्तराखंड Traffic e...
 
Notifications
Clear all

उत्तराखंड Traffic e-Challan ऑनलाइन/ऑफलाइन कैसे जमा करें?

(@dheeraj)
Reputable Member Moderator
Joined: 3 years ago
Posts: 145
Topic starter  

ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन/ऑफलाइन भुगतान कैसे करें (उत्तराखंड) How to Pay Traffic e-Challan Online (Uttarakhand)

1 सितंबर 2019 से भारत सरकार द्वारा न्यू मोटर व्हीकल एक्ट को लागू किया है। इस न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के तहत Traffic नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगेगा। सरकार ने अब सड़कों पर भी कैमरा लगवा दिए है। ट्राफिक नियमों को तोड़ने वाले या उसे नजर अंदाज करने की कोशिश करेंगे तो वहाँ पर लगे कैमरे उस आदमी ओर उसके उस वाहन को कैमरा मे कैद कर लेगा। व उसी समय पर एक आटोमेटेड e-challan जनरेट हो जायेगा, व एक मैसेज के द्वारा फोन पर भेज दिया जायेगा।
अगर आपका ट्राफिक चालान कट जाये तो ओर आपको How to Pay Traffic Challan Online के बारे मे जानकारी नहीं है तो इस आर्टिकल के तहत आपको पूर्ण जानकारी दी जायेगी।

ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन भुगतान करें (Pay Traffic e-Challan Online 2025)

लोगों का चालान कटने के बाद इस बात के लिए परेशान रहते है की ऑनलाइन चालान कैसे भरे ? अब आप घर बैठे ऑनलाइन ई-चालान कैसे जमा करे इसके बारे मे पूर्ण जानकारी दी जाएगी।

Traffic E-Challan क्या है? (What is Traffic E-Challan?)

ट्राफिक नियम को तोड़ने Traffic Police के द्वारा पहले चालान के रूप मे receipt दी जाती थी। जिसे ऑफलाइन चालान कहा जाता था। उसका भूकतान ऑफलाइन ही किया जाता था। नियमों के बदलाव के बाद, ट्राफिक पुलिस मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन चालान कर रही है। जिसे E-Challan नामक Android based Application से किया जाता है।
सड़क परिवहन ने ऑनलाइन चालान भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराया है, आपको चालान के लिए कही जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर पर क्लिक करके ई-चालान पेमेंट कर सकते हैं।

ट्रैफिक चालान ऑनलाइन कैसे जमा करें? (How to pay traffic e-challan online?)

आप घर बैठे ट्रैफिक चालान ऑनलाइन जमा कर सकते है। यह बहुत ही आसान है।

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाये।
  • वेबसाईट को क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन होगा।
  • पूछी हुई जानकारी को सही से भर ले। पूछी गई जानकारी - लाइसेंस नंबर, व्हीकल नंबर, चालान नंबर पुछा जायेगा।
  • सामने एक कैप्चा कोड दिखाई देगा उसको सही तरह से भर ले।
  • इसके बाद आपको वाहन चालान की डिटेल्स दिखाई देगी।
  • चालान डिटेल्स के नीचे Pay Now को क्लिक करे।
  • आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
  • मोबाइल मे आपके OTP आयेगा, उसे भली भाँति भर ले।
  • पेमेंट होने पर आपको पेमेंट कंफर्मेशन का मैसेज दिखाई देगा। यहा आप नेट बैकिंग, डेबिट कार्ड पेमेंट और दूसरे पेमेंट के उपलब्ध माध्यमो से भी पेमेंट कर सकते हैं।

ट्रैफिक चालान स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें ?(How to Check traffic e-Challan Status Online?)

यदि आपका ऑनलाइन ट्राफिक चालान हो गया है, यदि आपको उसको चेक/ देखना नहीं आता है तो हम आपको इसकि पूर्ण जानकारी देंगे।

  1. सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
  2. Check Challan Status वाले Option पर जाना होगा।
  3. Check Challan Status पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद आपको लाइसेंस नंबर, व्हीकल नंबर ओर चालान नंबर ऑप्शन दिखाई देगा। व्हीकल नंबर को क्लिक करे। ओर व्हीकल नंबर अछे से भर ले
  5. फिर अब Captcha Code को भर ले
  6. check status को एक बटन दिखाई दे रहा होगा, आपको उसे क्लिक करना होगा।
  7. अब आपका Traffic Challan Status आपके सामने होगा।सबसे पहले तो आप जान ले कि

पेंडिंग ट्रैफिक चालान को कैसे जाने ? (How to know pending traffic e-challan?)

Traffic Challan Status और Pending Traffic Challan दोनो लगभग एक ही है। फिर भी जान लिजिए की पेंडिंग ट्रैफिक चालान कैसे देखते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाये
  2. आपको pending E- challan को जानना है तो Vehicle details को भरना होगा
  3. फिर अब Captcha Code को भर ले
  4. इसके बाद आपका Pending Traffic Challan की पूरी Details दिख जाएगी।

ट्रैफिक ई-चालान का भुगतान ऑफलाइन कैसे करें? (How to Pay Traffic E-Challan Offline)

यदि आपका Traffic चालान ऑनलाइन नहीं भरा जा रहा है तो, कोई बात नहीं। आप अपना Traffic E-Challan Offline भी भर सकते है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी CSC Center मे जाना होगा। या तो अपने Sahaj Jan Seva Kendra में संपर्क करना होगा। यदि आप CSC Center में जाये तो अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर, गाड़ी की आरसी ले के जाये। तभी आप चालान भरा जायेगा।

Pay your traffic e-challan online by Paytm

आप जानते है How to Pay Traffic challan using Paytm अगर नहीं तो कोई बात नहीं। हम आपको Paytm app की मद्दत से traffic challan online कैसे भरा जाता है। उसके बारे मे बताएंगे।

Paytm app से traffic e-challan कैसे भरा जाता है? (How to pay a traffic e-challan from Paytm app?)

  • Paytm app को open करे।
  • More Option को क्लिक करे।
  • सिटी सर्विस सेलेक्ट कर चालान पर क्लिक करे।
  • गाड़ी नंबर को डाले, पेमेंट ऑप्शन को क्लिक करे।
  • अब आप अपना चालान का भुकतान कर पाएंगे।

E-challan App से Traffic Challan कैसे भरे ? (How To pay Traffic e-Challan From E-Challan App?)

आप अपने Traffic Challan को भरने के लिए E-challan App का भी उपयोग कर सकते है।

Features of E-challan App

  • Police Memo
  • Pay Property Tax
  • Income Tax Pay
  • Gov JOB
  • Torrent Power
  • Octroi Payment
  • Water Bill
  • Excise Payment
  • Gas Payment

परिवहन वेबसाइट का उपयोग करके ऑनलाइन ई-चालान भुगतान कैसे करें? (How to make e-challan payment online using Parivahan Website?)

E-Traffic challan भरने के लिए आपको https://echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा, इसी वेबसाइट पर जाकर आप अपना ट्रैफिक चालान भर सकते हैं।

नया ट्रैफिक चालान जुर्माना दर सूची (New Traffic e-Challan Fine Rate List)

अपराध पहले                       चालान या जुर्माना                 अब चालान या जुर्माना
सामान्य (177)                        100 रूपये,                   500 रूपये

रेड रेगुलेशन नियम का उल्लंघन      100 रूपये,                      500 रूपये
 (177A)

अथॉरिटी के आदेश की अवहेलना(179)      500 रूपये,            2000रूपये

अनाधिकृत गाड़ी बिना लाइसेसं चलाना        1000रूपये,             5000 रूपये
 (180)

अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग                  500 रूपये,              10000 रूपये
(182) 

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना                500रूपये,                 5000 रूपये
(181)

ओवर साइज वाहन (182B)                                               5000 रूपये

ओवर स्पीडिंग (183)                        400 रूपये,                 1000 रूपये

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना             1000 रूपये,             5000 रूपये
(184)

शराब पीकर गाड़ी चलाना                2000रूपये,                  10000 रूपये
(185)

रेसिंग और तेज़ गति से गाड़ी चलाना  500 रूपये,                   5000 रूपये
(189)

ओवर लोडिंग  2 हज़ार रूपये और 10000 रूपये                    20 हज़ार रूपये और 2 हज़ार रूपये प्रति टन
(194)                   प्रति टन अतिरिक्त,

सीट बेल्ट (194B)          100 रूपये,                                1000 रूपये

बिना पर्मिट के गाड़ी चलाना  5 हज़ार रूपये तक,                     10 हज़ार रूपये तक
(192A)

लाइसेंस कंडीशन का उल्लंघन  कुछ भी नहीं,                        25 हज़ार रूपये से 1 लाख रूपये तक
(193)

पैसेंजर की ओवर लोडिंग     कुछ भी नहीं,                    1000 रूपये प्रति पेसेंजर
 (194A)

दोपहिया वाहन पर        100 रूपये,                   2 हज़ार रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द
ओवर लोडिंग

हेलमेट न पहनने पर     100 रूपये,                1000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द

एमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर      कुछ भी नहीं,           10000 रूपये
 (194E)

बिना इंशोरेंस के गाड़ी चलाने पर     1000 रूपये,               2000 रूपये
 (196)

दस्तावेज़ों को लगाने की अधिकारियो की  कुछ भी नहीं,      183,184,185,189,190,194c,194D 194E                   शक्ति(206)                                                       के तहत ड्राइविंग लाइसेंस को

                                                                        रद्द किया जायेगा

 

अधिकारियो को लागू करने से            कुछ भी नहीं,                 सम्बंधित अनुभाग के तहत दो बार जुर्माना

किये गए अपराध (210B)

आशा करता हूँ यह ब्लॉग पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा यदि ट्रैफिक चालान से आपके कोई प्रश्न है तो हमसे जरूर साझा करे। और इस पोस्ट को जरूर शेयर करे।


   
UKdigital reacted
ReplyQuote

Leave a reply

Author Name

Author Email

Title *

Maximum allowed file size is 3MB

 
Preview 0 Revisions Saved
Scroll to Top