कसार देवी मंदिर अल्...
 
Notifications
Clear all

कसार देवी मंदिर अल्मोड़ा - Kasar Devi Temple Almora

Dheeraj Bisht
(@dheeraj-bisht)
Posts: 129
Reputable Member Plus Member
Topic starter
 

कसार देवी मंदिर कहाँ है? (where is kasar devi mandir?)

कसार देवी - कसार देवी, भारत के उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले का एक गाँव है। जो कसार देवी मंदिर के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां वर्ष भर में अनेकों पर्यटक व पर्वतारोही यहाँ आते है। अल्मोड़ा से इसकी दूरी 8km है। कसार देवी अधिकतम तापमान 38 °C (100°F) है वही इसका न्यूनतम तापमान 20°C (68°F).

कसार देवी मंदिर का इतिहास (History of Kasar Devi Temple)-

मान्यताओ के अनुसार कसार देवी मंदिर में माँ दुर्गा साक्षात प्रकट हुयी थी | मंदिर में माँ दुर्गा के आठ रूपों में से एक रूप “देवी कात्यायनी” की पूजा की जाती है |इस स्थल में ढाई हज़ार साल पहले “माँ दुर्गा” ने शुम्भ-निशुम्भ नाम के दो राक्षसों का वध करने के लिए “देवी कात्यायनी” का रूप धारण किया था। माँ दुर्गा ने देवी कात्यायनी का रूप धारण करके राक्षसों का संहार किया था | तभी से यह स्थान विशेष माना जाता है | माना जाता है, मंदिर का निर्माण दूसरी शताब्दी में हुआ था। सन 1890 स्वामी विवाकनंद कसार देवी मंदिर में आए थे। इनके अलावा यहां अनेकों पश्चिमी साधक यहां आए थे। यह क्रैंक रिज के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। 1960-70 हिप्पी आन्दोलन प्रसिद्ध हुआ था। कसार देवी बहुत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

कसार देवी जी पी एस 8 ( KASAR DEVI GPS 8)

कसार देवी मंदिर में जी पी एस 8 ( KASAR DEVI GPS 8) वह पॉइंट है, जिसके बारे में अमेरिका की संस्था नासा (NASA, AMERICA) ने ग्रेविटी पॉइंट के बारे में बताया है। मुख्य मंदिर के द्वार के बायीँ ओर नासा के द्वारा यह स्थान चिन्हित करते ही GPS 8 लिखा है।

_माँ_कसारदेवी_🙏...मा_बँस_तराे_ही_आशरा...Almora_Uttarakhand...uttarakhand_temple_almora_uttarakhandculture_kasardevi_matarani_happynav-01.jpeg

अलग- अलग स्थानों से कसार देवी मंदिर तक दूरी (Distance from different places to Kasar Devi Temple)-

कसार देवी से हल्द्वानी तक दूरी (Distance from Kasar Devi to Haldwani)- 96.3km
कसार देवी से रानीखेत तक दूरी (distance from kasar devi to Ranikhet)- 50.5km
कसार देवी से देहरादून तक दूरी (Distance from Kasar Devi to Dehradun)-374.9km
कसार देवी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक दूरी(Distance from Kasar Devi to Kathgodam Railway Station)-89.4km
कसार देवी से दिल्ली तक दूरी (Distance from Kasar Devi to Delhi) - 394.2km
कसार देवी से पंतनगर हवाई अड्डा तक दूरी (Distance from Kasar Devi to Pantnagar Airport)- 123.2km

 
Posted : July 8, 2022 9:07 pm

Leave a reply

Author Name

Author Email

Title *

Maximum allowed file size is 3MB

 
Preview 0 Revisions Saved