Notifications
Clear all

कांडा बागेश्वर उत्तराखंड | Kanda Bageshwar Uttarakhand

जानकार साथी
Joined: 3 years ago
Posts: 145
Topic starter  

कांडा (Kanda) - कांडा, उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित है। कांडा , बागेश्वर जिले का एक तहसील भी है। बागेश्वर से कांडा की दूरी 25 किलोमीटर है। कांडा की समुन्द्र तल से ऊचाई 1500-1900 मीटर है। कांडा सुंदर पहाड़ों और सीढ़ीदार क्षेत्र के बीच बसा है। पुराने निवासियों के अनुसार यहाँ एक बार कन्याल नामक स्थानीय जाति का निवास था। कांडा का नाम इस जाति के नाम पर है। कांडा की पहाड़िया पर्यटको के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है,और यहाँ की तुलना स्विस आल्प्स के साथ की जाती हैं।

कांडा से हिमालय दर्शन

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक विजयपुर (कांडा), बागेश्वर, उत्तराखण्ड से हिमालय देख सकते है।
कुमाऊंनी लोग संस्कृति और स्थानीय पर्यावरण का ज्ञान रखते हैं। यहाँ वर्ष भर विभिन्न प्रकार के फसलो की पैदावार की जाती है। यहाँ स्थानीय कला और शिल्प के बारे में रचनात्मक ज्ञान युवा पीढ़ियों को सिखाया जाता है, और जो कई कलात्मक व्यवसायों में कुशल होते हैं जैसे कि सूखे फूलों की सजावट और घरों पर विशेष डिजाइनों और चित्रों को चित्रित करते हैं, जिसे अल्पना और रंगोली कहा जाता है।

कांडा क्षेत्र में पर्यटन की द्रष्टि से आकर्षण के मुख्य केंद्र

हिमालय की चोटियों का मनमोहक दृश्य, पक्षीयो व पशुओ को वातावरण में विचरते (चरते) हुए, जिसमे मैदान -घिंघारतोला, धपोली, धाल्लन, चंद्रपुर, अन्नपूरन, विजयपुर, कांडा मैदान और कबाशना।

कांडा के आसपास के क्षेत्रों के प्राचीन मंदिर-
1-बद्रीनाथ नारायण, कांडा से 500 मीटरदूर
2- कांडा बाजार के केंद्र में कालिका मंदिर
3- गोपेश्वर महादेव, सड़क से कांडा बाजार से 7 किमी०।

कांडा में स्थित धार्मिक मंदिर-
1-बाजार का कालिका मंदिर केंद्र।
2- गोलू मंदिर सोखुला -1 कि.मी.
3- ज्वाला देवी मंदिर -1 किमी
4-अन्नपूर्णा मंदिर- 2 किमी
5-धौलिनाग मंदिर -5 किमी
6-हनुमान मंदिर- 2 किमी
7- फेनीनाग मंदिर- 15 किमी

कांडा में लगने वाले क्षत्रीय मेले-
1-कांडा बाजार में दशहरा मेला,
2- शिव रात्रि – भगवान शिव पूजा, गोपेश्वर
3- सितंबर / अक्टूबर में पंचमी मेला धौलिनाग
4-बाशी जागरण, 11 दिवसीय उत्सव, गोलू और गंगनाथ मंदिर
5- दशहरा – अन्य मंदिरों में 9 रात के उत्सव 5 बलि।

कांडा कैसे पहुचे?

अलग-अलग स्थानों से कांडा की दूरी-
कांडा से दिल्ली की दूरी- 465.7km
कांडा से देहरादून की दूरी- 331.5 km
कांडा से हल्द्वानी की दूरी- 167.7km
कांडा से पंतनगर की दूरी- 194.5km
कांडा से काठगोदाम की दूरी- 160.2km

1657871666-bageshwar-seen-from-the-road-to-kanda.jpg


   
Quote
Scroll to Top